फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में कोतवाली का घेराव, वाल्मीकि समाज ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Mon, 27 Feb 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे महापौर और निगम पार्षद
विज्ञापन
सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए बखेड़े के मामले में रविवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, सफाई कर्मी संघ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। महापौर ने भी पार्षदों के साथ एसएसपी से मिलकर वार्ता की।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे वाल्मीकि समाज ने हंगामा करते हुए थाना प्रभारी से आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ले में सरेआम गुंडई हो रही है। कुछ लोग मोहल्ले की बहू-बेटियों पर फब्तियां कसते हैं। छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर गुंडई पर उतर आते हैं। शनिवार शाम हुई घटना इसी वजह से हुई। आरोप लगाया कि वारदात के बाद एक समुदाय के लोगों ने हथियार लहराए ,ताबड़तोड़ फायरिंग की। पूरा मोहल्ला दहशत में है। लोगों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ लोग इस मसले में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्ष से इस मामले में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि घटना में घायल शिवा के पिता मुकेश कुमार की तहरीर पर सुहेल, मोनू,  सुहेब, फरमान और हिजबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरमान हिरासत में है। 
विज्ञापन

इलाके में तनावपूर्ण शांति

यूपी पुलिस
सोहराब गेट इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। सोहराब गेट चौकी पर सीओ रणविजय सिंह सहित कई थानों की पुलिस दिन भर रही। सीओ एलआईयू विनोद शर्मा के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी हालात पर नजर रखे थे। 

नहीं तो कर देंगे सफाई कार्य ठप
नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने इस मामले में निगम कर्मी के बेटे शिवा को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। संघ महामंत्री कैलाश चंदोला ने आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट और गुंडा एक्ट लगाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें