फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने लड़की को पास बुलाया और कर दी गंदी बात

Mon, 27 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में लड़कियों के साथ आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पहले इंजीनियर अंतरा दास, के रसिला राजू की हत्या के बाद अब एक 15 साल की लड़की को पोर्न दिखाने का मामला सामने आया है। वारदात 15 फरवरी है, जब एक राहगिर ने रास्ता पूछने के बहाने लड़की को अपने फोन में पोर्न दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लड़की ने अपनी घर वालों को छेड़छाड़ की जानकारी 26 फरवरी को दी। परिजनों ने बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुणे मिरर की खबर के मुताबिक पीड़िता छेड़छाड़ के दिन कोचिंग सेंटर जा रही थी।

तभी वहां एक शख्स अपनी कार से पहुंचा और लड़की से रास्ता पूछने लगा। उसने लोकेशन बताने के लिए फोन निकाला और लड़की को फोन में पता दिखाने लगा। लेकिन जैसे ही लड़की ने फोन में देखा तो उसने जो देखा उसके पैरों से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

​पीड़िता घर में रहती थी डरी हुई

दरअसल, फोन में पोर्न चल रही थी, ये देखते ही लड़की तुरंत वहां से भाग निकली। घर वालों के मुताबिक लड़की के साथ जिस दिन से यह सब हुआ वह काफी डरी हुई थी। कई दिनों तक पूछने के बाद उसने अपनी इस आपबीती को उनके सामने बयां किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले से जांच कर रही है। पीएसआई वर्षा शिंदे ने गंभीर जांच के आदेश दिए हैं और उन्होंने आरोपी को जल्द ही पकड़े जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें