अरविंद राणा के गैंग की भी जांच
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बागपत के अरविंद राणा के गैंग का भी पता लगाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम अलीगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बिहार समेत कई जगहों पर जाएगी।
मुख्य परीक्षा अधिकारी की पकड़ में आया
रविवार शाम चार बजे की पाली में आईटीएम कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थी मानवेंद्र के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच की तो फोटो मिलान नहीं हो पाया। शक होने पर व्यक्ति से मुख्य परीक्षा अधिकारी एनएसईआईटी केंद्र शाहरुख अंसारी ने जांच की। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी शुभम गुप्ता, भूपेंदर व अरुण को बुलाया। उनके सामने पूछताछ की गई। व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष मणि त्रिपाठी बताया। उसने बताया कि 3500 रुपये देकर किराये की गाड़ी से उसे अलीगढ़ से परीक्षा देने के लिये भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है। यह बड़ा गैंग है। जानी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीम लगा दी है। गैंग के सरगना और उससे जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगी हुई है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी