दिनेशपुर क्षेत्र के एक घर से पकड़े गए सैक्स रैकेट में नाबालिग लड़की से भी अनैतिक काम कराया जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
वाहनों से ग्राहकों तक छोड़ी जाती थीं युवतियां
पुलिस पूछताछ में बलराम ने बताया कि वाहनों के जरिये लड़कियों को ग्राहकों तक छोड़ा जाता था। लड़कियों को कमाए पैसों का आधा हिस्सा दिया जाता था। आरोपी पहले ऑनलाइन बुकिंग करते थे। उसके बाद इस काम के लिए लड़कियों को छोड़कर आते थे। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त वाहनों को भी जब्त कर लिया।
बैंक खातों से जुड़े थे आरोपियों के मोबाइल नंबर
गूगल में स्कोर्ट सर्विस नाम की वेबसाइट चलाने वाले आरोपियों के मोबाइल नंबर बैंक खातों से जुड़े हैं। जांच में पाया गया कि बलराम के मोबाइल पर फोन पे व पेटीएम के जरिये पैसों का लेनदेन काफी मात्रा में किया गया है। पुलिस के अनुसार वेबसाइट पर दिए नंबरों पर संपर्क कर लोगों से गूगल पे, फोन पे व पेटीएम के जरिये पेमेंट लिया जाता था। इसके लिए बदले ग्राहकों को देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं।
स्कोर्ट सर्विस नाम पर मिले तीन नंबर एक्टिव
एसओजी को रुद्रपुर व आसपास के स्थानों पर स्कोर्ट सर्विस के नाम पर तीन नंबर एक्टिव मिले थे। इन नंबरों के जरिये गिरोह तक पहुंचने के लिए जाल बिछा दिया और फिर इन्हीं नंबरों के सहारे टीम अनैतिक देह व्यापार में लिप्त गिरोह तक पहुंच गई। फरार मुख्य सरगना सूरज को पकड़ने के लिए टीम जुटी है।