व्यापारी की हत्या के बाद गमगीन ससुराल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच शोर मचने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो दो बदमाश घायल कुतुबुद्दीन को बाइक पर लेकर वहां से भाग निकले, जबकि दो बदमाश हड़बड़ी में मौके पर एफजेड बाइक और नोटों से भरा बैग छोड़कर पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद सोनू नाम का व्यक्ति घायल हनी को बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उधर, दोनों बदमाश कुतुबुद्दीन को बेगमपुल के पास भोपाल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कुतुबुद्दीन को मृत बताया तो बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पुलिस एफजेड बाइक के सहारे उसके मालिक कोतवाली निवासी सलमान तक पहुंची।
सलमान ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसी की है, जिसे कुतुबुद्दीन, जीशान, शादान और अजहर निवासी कोतवाली मांगकर ले गए थे। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार व्यापारी का मौके से जो बैग मिला है, उसमें 5.34 लाख रुपये मिले हैं। उनकी पत्नी रुचि का तुराबनगर गाजियाबाद में मधु होटल है जबकि करीब साढ़े तीन साल का बेटा तन्मय है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/