फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया मोती गोयल की हत्या के मास्टरमाइंड ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 07 May 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
moti goel case accused - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार पश्चिमी उत्तरप्रदेश के भूमाफिया रहे मोती गोयल की हत्या के मास्टरमाइंड हरेन्द्र प्रधान ने खुलासा किया है कि  उसके विरोधी गिरोह के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं।

विज्ञापन


उसके ये विरोधी गिरोह पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हैं। दिल्ली पुलिस हरेन्द्र प्रधान पूछताछ कर ये पता करने में लगी हुई है कि किस-किस गिरोह के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं। इन गिरोह की पहचान की जा रही है।  

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी पुलिस ने जब 24 अप्रैल को मोती गोयल की हत्या करने वाले दो शार्प शूटर को दबोचा था तो उस समय हरेन्द्र नागर उर्फ हरेन्द्र प्रधान यूपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने में कामयाब हो गया था। उसके बाद हरेन्द्र प्रधान को लग रहा था कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एनकाउंटर होने के डर से वह दिल्ली में शरण लेने आ गया

moti goel - फोटो : lal singh
यूपी पुलिस इन दिनों लगातार एनकाउंटर कर रही है। अपना एनकाउंटर होने के डर से वह दिल्ली में शरण लेने आ गया था। ये महरौली केगांवों में छिपकर रह रहा था। शनिवार को जब दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने हरेन्द्र प्रधान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था तो वह नोएडा किसी काम से गया था। माना जा रहा है कि वह नोएडा पैसे लेने गया था। गिरफ्तारी केसमय वह नोएडा से दिल्ली लौट रहा था।
 
हरेन्द्र प्रधान ने खुलासा किया है कि वह 24 अप्रैल केबाद तीन बार दिल्ली आया था और महरौली केकई गांवों में छिपकर रहा था। दिल्ली पुलिस ने हरेन्द्र प्रधान को तीन दिन केपुलिस रिमांड पर ले रखा है। रविवार को नोएडा पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर हरेन्द्र प्रधान से कई घंटे पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  यूपी पुलिस जल्द ही हरेन्द्र प्रधान को रिमांड पर लेगी। हरेन्द्र प्रधान के खिलाफ दिल्ली में एक भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसकेसभी मामले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हैं। हरेन्द्र प्रधान के खिलाफ 12 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें