फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: मेरठ में फिर सांप्रदायिक टकराव, दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Fri, 29 Oct 2021 01:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ की भगतसिंह मार्केट में गुरुवार को दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वहीं हमले की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
भगत सिंह मार्केट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हापुड़ अड्डे के पास भगत सिंह मार्केट में गुरुवार को रुपयों के लेन-देन में दो समुदायों के बीच बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और सरिये से हमला किया गया। इसकी वायरल वीडियो में कुछ बच्चे भी सरिये से हमला करते दिख रहे हैं। घटना के बाद यहां तनाव बन गया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली के सराय बहलीम में रहने वाले पान के दुकानदार आफताब से शिव कुमार ने दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आफताब शिव कुमार से रुपये लेने गया था तभी दोनों में कहासुनी हो गई। शिव कुमार और आफताब ने अपने-अपने पक्ष के लोग बुला लिए। कुछ देर बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-सरियों से दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसकी लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मारपीट में आफताब के भतीजे अरमान के सिर पर चोट आई है। अरमान के सिर पर डंडों से वार किया गया है। वहीं शिव कुमार को भी चोट आई है। 

बताया गया कि आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बवाल चलता रहा। कोतवाली पुलिस और सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। पुलिस ने शिव कुमार और आफताब पक्ष के लोगों का मेडिकल कराते हुए हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता कमलदत्त ने इस मामले में सीओ को फोन कर दरोगा की भूमिका पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
 
देखते ही देखते बंद हो गईं दुकानें 
जैसे ही भगत सिंह मार्केट में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ तो आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

सख्त कार्रवाई होगी 
पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनो पक्षों के व्यापारियों में आपस में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें