फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने महिला से लूट 

Sun, 03 Apr 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बेगमपुल पर पर्स लूट की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम बीएसएनएल कर्मी की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट कर ली। दंपति चिल्लाते रहे और पुलिस तमाशबीन बनी रही। भीड़ लगने पर सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की फैंटम मौके पहुंची। दोनों थाने के पुलिसकर्मी लोगों के सामने ही सीमा विवाद में उलझ गए। मामले में कार्रवाई नहीं होते देखकर दंपति सदर बाजार थाने में तहरीर देकर लौट गए। 
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के डालमपाड़ा निवासी राजेंद्र शर्मा नोएडा में बीएसएनएल कंपनी में कर्मचारी हैं। शनिवार की शाम राजेंद्र शर्मा पत्नी रमा के साथ आबूलेन पर घूमने गए थे। दंपति वापस पैदल ही बेगमपुल पुलिस चौकी के आगे से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारा और रमा के हाथ से पर्स छीन लिया। जिसमें ढाई हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान था। वारदात के समय बेगमपुल पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी, पुलिस कार्रवाई के बजाय तमाशबीन बनी रही।

दंपति ने लूट होने का शोर मचाया तो भीड़ लग गई। सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की फैंटम पहुंची। दंपति पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन फैंटम सिपाही सीमा विवाद में उलझ गए। करीब आधे घंटे तक दोनाें थाने की पुलिस आपस में उलझती रही। पुलिस का तमाशा देखकर राजेंद्र पत्नी के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। राजेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें