गोबर डालने के विवाद पर हुई हत्या
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आशीष और आशुतोष की हत्या में दर्ज रिपोर्ट और अभी तक हुई जांच के आधार पर गोबर डालने के कारण हुआ विवाद ही सामने आया है। आरोपी महिपाल के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने के बारे में सबूत नहीं मिले हैं, जांच अभी चल रही है, यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार भी कार्रवाई होगी।
पत्रकार हत्याकांड: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत के बाद आशीष था घर का सहारा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीम गठित
एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। इनमें नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि के नेतृत्व में, नुमाइश कैंप चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में, देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में एवं कुतुबशेर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें बनाई गईं हैं। इसके अलावा स्वाट टीम प्रभारी सुधीर उज्ज्वल के नेतृत्व में, सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में, अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन के नेतृत्व में एवं क्राइम ब्रांच के ही उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गईं हैं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/