बागपत जनपद के हिलवाड़ी गांव में तहेरे और चचेरे भाइयों में खूनी रंजिश के चलते सोमवार शाम फिर गोलियां चल गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गुड्डू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
सोमवार देर शाम गुड्डू पुत्र धर्मपाल अपनी बहन रेखा पत्नी पप्पू निवासी मंडेट शामली, बहन अंजू और बहनोई पप्पू के साथ खेत में जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग मिले। उन्होंने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें रेखा (45) पत्नी पप्पू की छाती में गोली लगी और गुड्डू पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां रेखा को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।
मर्डर: 23 साल बाद फिर सुलग उठी पुरानी रंजिश, तेहरे और चचेरे भाइयों में चली गोलियां, एक की मौत
इस सूचना से गांव में हडकंप मच गया और सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और घटनाक्रम का निरीक्षण किया। वहां से उन्हें खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के यहां दबिशें दी जा रही है। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।