इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्रपाल राणा ने बताया कि इस केस के विवेचक सूरजपाल ने आरोपी प्रियंका व तीनों शूटरों के खिलाफ 13 पन्नों का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
ये था मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वाराणसी निवासी प्रियंका करीब सात साल पहले दिल्ली में बीटेक कर रही थी। वहीं मेरठ निवासी मुकुल भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया था। मुकुल को हरियाणा स्थित एक सरकारी बैंक में क्लर्क की तो प्रियंका को मिर्जापुर में निजी बैंक में कैशियर की नौकरी मिल गई थी। मुकुल ने प्रियंका से किनारा कर मनीषा से 10 जुलाई 2019 को शादी कर ली थी। इसकी जानकारी पर प्रियंका ने अपने भाई के साथ मिलकर मनीषा की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस के अनुसार तीनों शूटर एक अगस्त से पहले 23 जुलाई को भी मेरठ आए थे। उन्होंने दो दिन रेकी की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/