फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, दबोचे गए दो बदमाश, युवक से बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे आरोपी

Thu, 26 Sep 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कुतुबपुर झाल के निकट नयागांव मार्ग पर युवक से बाइक लूटने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल भी हुआ है। बदमाशों के कब्जे से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचे-कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जानसठ कस्बा निवासी नितिन बाइक पर बुधवार देर रात कुतुबपुर झाल मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह झाल के निकट नयागांव मार्ग पर पहुंचा, सड़क पर कुछ दूर उसने दो बदमाशों को खड़े देख तत्काल फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। 

उधर, दोनों बदमाशों ने नितिन को देख उसे पकड़कर तमंचे तानकर बाइक-नकदी लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। सूचना पर सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके से संदिग्ध बाइक के साथ ही दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पिता ढेर, घर में गूंजी किलकारी, पति की मौत के वक्त पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Trending Videos
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घायल बदमाश लाखन उर्फ काला पुत्र हरपाल निवासी इनामपुरा, मंडावर, जनपद बिजनौर को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी महावीर पुत्र तारा निवासी फिरोजपुर भोपा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। इस दौरान मीरापुर के अलावा रामराज और जानसठ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारसन निवासी जयकुमार अपने साथी मनोज निवासी आसफनगर के साथ किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर गया था। बुधवार देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां से मनोज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें