फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई की खुलेआम दबंगई, अंधाधुंध फायरिंग, आठ लोग घायल

Wed, 11 Sep 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल व्यक्ति से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में कोतवाली के गुदड़ी बाजार में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक और बेटे साकिब अखलाक ने मंगलवार रात दबंगई दिखाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। बखेड़े में आठ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पीड़ित पक्ष ने राशिद और साकिब समेत छह लोगों को नामजद कराया है। तनाव को देखते हुए गुदड़ी में फोर्स तैनात कर दी गई है।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक गुदड़ी बाजार निवासी सलाउद्दीन कुरैशी और आशिक इलाही निवासी करमअली में मंगलवार सुबह बच्चों के विवाद में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष में समझौता भी हो गया था। सलाउद्दीन पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार से जुड़ा बताया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब 10 बजे पूर्व सांसद का भाई राशिद अखलाक, सलाउद्दीन व नौशाद समेत दर्जनों युवक आशिक की परचून की दुकान पर पहुंचे। जहां पर आशिक से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी लगते ही आशिक पक्ष से अमान समेत दर्जनों लोग वहां पहुंचे।

आरोप है कि राशिद अखलाक आदि ने गोलियां चला दीं जिसमें आशिक और अमान के पैर में गोली लगना बताया गया। जबकि आशिक पक्ष से आठ लोग घायल होने बताए गए। 

यह भी पढ़ें: बदर अली की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में तनाव, चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात, स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार राशिद और साकिब अखलाक पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस मामले में समीर पुत्र शराफत की तहरीर पर राशिद अखलाक, साकिब अखलाक, यासिर, नौशाद, समीर, सुहेब को नामजद किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें