फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में यूपी के जुबैर का कत्ल, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 Mar 2019 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जुबैर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सऊदी अरब में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। हत्या की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बिजनौर में साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी युवक जुबैर सऊदी अरब के रियाद में एक सैलून पर काम करता था। गुरुवार की देर रात साहनपुर में परिजनों को रियाद में जुबैर की 27 फरवरी को गला रेतकर उसके एक साथी द्वारा हत्या की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया जाता है कि जुबैर के साथ उसका देवबंद निवासी एक संबंधी भी रियाद में रह रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। विवाद के दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के तहेरे भाई इमरान ने उसकी हत्या किए जाने की खबर मिलने और उसका शव हिंदुस्तान लाने के लिए कार्रवाई की जानकारी दी। जुबैर की हत्या क्यों की गई परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। जुबैर की हत्या की खबर मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जुबैर की सऊदी अरब में हत्या की खबर को लेकर साहनपुर में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।

उधर, सीओ अरुण कुमार सिंह ने नजीबाबाद थाने को किसी प्रकार की सूचना न होने की जानकारी दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें