फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदराम चौक पर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या  

Fri, 21 Apr 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कोतवाली इलाके के नंदराम चौक पर बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। एक महिला को उसके जेठ ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मार डाला। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घर में पहुंचे, तो महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में बेड पर पड़ा था। आरोपी जेठ चिल्ला चिल्लाकर बोल रहा था कि परिवार पर टोटका करती थी, इसलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नंदराम चौक पर एक मकान में उमेश वर्मा पुत्र विजय वर्मा अपनी पत्नी कोमल वर्मा (32) व दो बच्चों वासु (4) व गौरी (2) के साथ रहता था। घर की ऊपरी मंजिल पर उमेश के दो भाई विकास और भरत रहते हैं। उमेश का बड़ा भाई संजय घर से थोड़ी ही दूर परिवार के साथ रहता है। उमेश लाला का बाजार में बर्तन की दुकान में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे उमेश दुकान पर चला गया। करीब 11 बजे संजय उमेश के घर पहुंचा, जहां उसे विकास और भरत मिले। शराब के नशे में धुत संजय ने दोनों भाईयों को 100-100 रुपये देकर वहां से भेज दिया। 
उसके बाद संजय ने उमेश की पत्नी कोमल से दुष्कर्म करने के बाद उसका गला घोट दिया। कोमल चिल्लाती रही। लेकिन संजय ने उसे जान से मारने के बाद ही छोड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो संजय वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया। पड़ोसी नरेश की सूचना पर तीनों भाईयों के बाद संजय भी पहुंच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने चारो भाइयों को पकड़ा 
वारदात की सूचना पर सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह और एसओ कोतवाली विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी संजय चिल्ला चिल्लाकर बोल रहा था कि उसने कोमल की हत्या की है। पुलिस संजय को गिरफ्तार करने के साथ ही उमेश, विकास, भरत को भी थाने ले गई। जबकि कोमल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मेरे भाइयों को छोड़ो, मुझे पकड़ो
आरोपी संजय ने थाने में कहा कि उसके तीनों भाइयों का कोमल की हत्या से कोई लेनादेना नहीं है। मैंने अकेले उसकी हत्या की है। पांच साल से कोमल और संजय के बीच अवैध संबंधों की बात भी चारों भाइयों ने पुलिस को बताई। संजय ने दावा किया कि कोमल के टोटका करने से उसका कारोबार ठप हो गया था। वह बर्बाद हो गया, इसलिए उसने कोमल को मारा। 

परिवार तो शराब ने किया बर्बाद 
एसओ कोतवाली के मुताबिक चारो भाई शराब पीने के आदी है। विकास की छह साल पहले शादी हुई थी। शराब के चलते उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। इस सदमे में उनका पिता विजय और मां सुमित्रा की भी मौत हो गई। भरत अभी कुंवारा है। लेकिन कुछ काम नहीं करता। संजय तांबा काटने का काम करता था। लेकिन कुछ दिनों से वह भी दिन भर शराब पीने लगा था। सुबह होते ही चारो भाई शराब पीकर घूमते थे। कोई रोकटोक भी नहीं थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि टोटके के शक में जेठ संजय ने कोमल की हत्या की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें