फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Fri, 21 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। गुरुवार शाम सलोरी की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने ईश्वर डिग्री कॉलेज के पास स्थित देशी शराब के ठेके पर जमकर बवाल काटा। महिलाओं का गुस्सा देख कर्मचारी ठेका बंद कर भाग निकले। महिलाओं के हंगामे के चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर हटाया।
विज्ञापन


सलोरी की महिलाओं का आरोप है कि ईश्वर डिग्री कॉलेज के समीप ऊंटखाना में खुला देशी शराब का ठेका अवैध है। दुकान सादियाबाद में आवंटित है। पुलिस और आबकारी से मिलीभगत कर दुकान मालिक यहां दुकान चल रहा है। महिलाओं ने ठेके बाहर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की है। सूचना पर चौकी प्रभारी ईश्वर शरण संजय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाबुझाकर शांत कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि देशी शराब का ठेका खुला तो वे फिर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें