फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को छत से फेंका, पंचायत में हुआ ये फैसला

Sat, 29 Feb 2020 08:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मकान की छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मकान की छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ता कराया। पीड़ित के पिता ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव उसंड़ निवासी श्यामलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी स्वाति की 10 फरवरी 2019 को थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव डंडौली खेड़ा निवासी विकास के साथ हुई। शादी में उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च किए, इनमें एक लाख रुपये नगद, चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात शामिल हैं। आरोप है कि इतना दहेज देने के बाद भी उसकी बेटी के ससुराल के लोग उसे एक लाख रुपये एवं कार मायके से लाने के लिए परेशान करने लगे। उनकी बेटी का मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। जब उसे पता चला, तो वह उसकी ससुराल गया और दामाद विकास को पांच लाख रुपये दिए। कुछ दिन बाद फिर से उसकी बेटी को परेशान किया जाने लगा। उनकी बेटी को मारपीट कर उनके घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत की, इसमें कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला किया। 

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने ऐन वक्त पर दिया धोखा, बरात का इंतजार करती रहीं दुल्हन, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आठ नवंबर 2019 की रात में करीब आठ बजे उनकी बेटी को उसकी ससुराल के लोगों ने लाठी- डंडों से बेरहमी से पीटा और मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इसका पता चलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के पति विकास, सास बाला, ससुर सुरेश निवासी डंडौली खेड़ा ननद सुमन व ननदोई चंदू निवासी कम्बोह मजरा, रविंद्र सिंह पुत्र जगदीश निवासी शिव कॉलोनी, छुटमलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें