फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी: कुरियर के दो रुपये मांग शातिरों ने खाते से उड़ाए 56 हजार

Sat, 29 Feb 2020 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। यह ठगी किसी आम आदमी के साथ नहीं, बल्कि पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वर्तमान में विधायक कर्नल धनी राम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल के साथ हुई है। शातिरों ने कुरियर कंपनी के गूगल पर दिए टोल फ्री नंबर से कुरियर वेरिफिकेशन के लिए दो रुपये की ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा। इसके बाद शातिरों ने खाते से 56 हजार रुपये उड़ा दिए। कर्नल संजय शांडिल ने थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कर्नल संजय शांडिल ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी के पेन नंबर का कुरियर आना था। इसको लेकर उन्होंने कर्नल शांडिल के पीएस को कुरियर कंपनी से इसके बारे में पूछताछ करने को कहा। पीएस संजय नारग ने ऑनलाइन कुरियर कंपनी का फोन नंबर पता किया और 918509107790 पर संपर्क कर कुरियर के बारे में पूछताछ की। इसी बीच शातिरों ने पीएस को दो रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। कुछ समय बाद संजय शांडिल को इसी नंबर से एक कॉल आया और बताया कि कुरियर के लिए सरकार के नियमों के तहत दो रुपये की ट्रांजेक्शन वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।

इस पर उन्होंने अपने बैंक के यूपीआई से दो रुपये की ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया, लेकिन उसके पूरा न होने का मैसेज आया। संजय के साथ मौजूद सेना के जवान ने गूगल पे से ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही खाते से 56 हजार रुपये उड़ा लिए गए। खाते से पैसे गायब होने का पता लगते ही शिकायतकर्ता सेना अधिकारी ने संबंधित बैंक को इसकी जानकारी दी। खाते से पैसे निकलने का पता चला तो इसकी शिकायत संबंधित बैंक में की गई। इसके बाद इसकी शिकायत शिमला पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें