खिवाई संघर्ष में दो आरोपी पकड़े
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में शुक्रवार को राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष की घटना में युवक को गोली मारने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से तमंचे बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि कस्बा खिवाई में राशन डीलर हारुन की दुकान पर राशन लेने गए मोहम्मद ने लाइन में न लगकर जबरदस्ती राशन लेने की कोशिश की थी। इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोगों मे संघर्ष हो गया था। जिसमे बाद मे आस मोहम्मद पक्ष के अफजाल पुत्र इस्लाम व जाहिर पुत्र खुर्शीद ने पूर्व प्रधान के देवर शाकिर को पेट में गोली मार दी। जबकि हारुन घायल कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान पति सोनू ने इसरार, जाहिद, अफजाल, आसिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अफजाल, जाहिद के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि अन्य दो आरोपी इसरार व आसिफ को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।