फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में नामजद पति समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी गांव में डेढ़ माह पूर्व दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के बिसौड़ी गांव निवासी कल्पना पुत्री जय सिंह की शादी ईकड़ी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र संत कुमार के साथ हुई थी। 12 मार्च 2019 को को कल्पना संदिग्ध परिस्थिति में आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। उपचार के दौरान महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र व देवर रामदशरथ को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें