फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश कौशिक ने दी कमिश्नरी पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश कौशिक ने दी कमिश्नरी पर आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी राकेश कौशिक के इकलौते बेटे करण कोशिश की 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान हत्या कर दी थी। दूसरे समुदाय के हत्यारोपियों ने हत्या के बाद शव को घर से कुछ दूरी पर कब्रिस्तान में दबा दिया था। राकेश कौशिक का कहना है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से उन्हें जान का खतरा है। कई बार धमकी दी जा चुकी है। या तो उन्हें प्रशासन उसी कब्रिस्तान में इच्छा मृत्यू की इजाजत दे या फिर उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जिन्होंने आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। इंसाफ न मिलने पर कमिश्नरी पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापारी पर जानलेवा हमला
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के विजय नगर में अवतार बुक ट्रेडर्स के मालिक पर रविवार का जानलेवा हमला कर दिया। नशे में धुत आरोेपी ने तमंचा तानते हुए फायरिंग की गई। पीड़ित ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। आरोपी की पहले भी फायरिंग करने की वीडियो वायरल हो चुकी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें