फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से कूदकर भागा अपहृत बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से कूदा नोएडा से अपहृत बच्चा
विज्ञापन

मेरठ। नोएडा से 11 साल के एक बच्चे का बाइक सवार दो युवकों ने रविवार सुबह अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपी युवक बच्चे को बेहोश कर मेरठ लेकर पहुंच गए। रात में बच्चा होश में आने पर भैसाली बस अड्डे से पहले शोर मचाते हुए बाइक से कूद गया। इस दौरान आसपास के लोग जमा हुए तो बाइक सवार दोनों आरोपी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि उसका नाम समीर है और उसकी उम्र करीब 11 साल है। उसने बताया कि उसके दीन मोहम्मद की मूर्ति चौक नोएडा के पास कबाड़ी की दुकान है। रविवार दिन में करीब 11 बजे वह अपने पिता के यहां दुकान पर जा रहा था, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे आवाज लगाकर रोका और एक रुमाल सा सुंघाया। वह बेहोश होने लगा तो उसे बाइक पर बैठा लिया। उसके बाद पता नहीं उसे कहां रखा गया। रात में उसे वहां रोडवेज की बस खड़ी मिली तो वह बाइक से कूद गया। एसओ का कहना है कि बच्चा भैसाली बस अड्डा और जली कोठी चौराहे के बीच में मिला है। नोएडा पुलिस को सूचना दे दी गई है। बच्चे ने जो बताया है, उसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



खास बातें:
बच्चे ने पुलिस को बताया कि नोएडा से बाइक सवार दो युवकों ने किया था रविवार सुबह अपहरण
दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के पास शोर मचाकर बाइक से कूदा, आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें