बजरंग दल में आक्रोश
मेरठ। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि फेसबुक पर इस तरह से भावनाएं भड़काने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवा रंग की रक्षा के लिए लाखों करोड़ों कार्यकर्ता खड़े हैं। पुलिस को चाहिए कि वह अपहरण के आरोपी और इस तरह आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे। नहीं तो बजरंग दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।