फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपये के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष में दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर सोमवार रात खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। मामले में एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई में बीती शाम रुपये के लेनदेन को लेकर जाहिद एवं सोला पक्ष में कहासुनी हो गई थी। जिसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इसके बाद देर रात दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसके चलते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं, आपसी संघर्ष के दौरान दस राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के जाहिद, मोसमीन, ताहिर, साजमां, इमरान, शाहरूख, मारूफ, अशरफ आदि घायल हो गये। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, बाद में जाहिद पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके चलते पुलिस ने सोला पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें