फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलावा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष-तीन लोग हुये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

- सरधना क्षेत्र के सलावा गांव की घटना
सरधना। सलावा गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। संघर्ष में दोनो पक्षों से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सलावा गांव निवासी महेश व मुकेश के बीच पुुराना विवाद चला आ रहा हैं। महेश पक्ष का आरोप है कि वह शनिवार को घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच मुकेश पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियारों से उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें महेश व दूसरे पक्ष से मुकेश, ओम घायल हो गए। मौके पर पहुंचें अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। मौकेपर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें