अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
एसएसपी आवास के पास मेरठ कॉलेज की एलएलबी की छात्रा से दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। बदमाशों के पीछे पब्लिक दौड़ी तो वह पर्स फेंककर फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा ने तहरीर देने मना कर दिया।
इलाहाबाद की छात्रा सबीना खान मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। रविवार शाम छह बजे वह लालकुर्ती बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। एसएसपी आवास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्रा से पर्स छीन लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो वहां से गुजरने वाले लोग ने अपने वाहनों ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देख बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पर्स फेंक दिया। लोगों ने छात्रा का पर्स उठा लिया, हालांकि बदमाशों फरार होने में सफल रहे। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और रिपोर्ट कराने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया।
खास बातें
- लोग पीछे दौड़े तो बदमाश पर्स फेंककर भागे