मेरठ। गोरखपुर प्रकरण को लेकर बुधवार सुबह सपा छात्रसभा के छात्रों ने कमिश्नरी पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला फूंका। सिविल लाइन पुलिस ने चार छात्र नेताओं अनुज भड़ाना (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एनएएस कॉलेज), सोनू गुर्जर, अरुण बैसला और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के विरोध में छात्रसभा के छात्रों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। सपा छात्रनेता राजदीप विकल ने कहा कि गोरखपुर के मामले को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश है। छात्रों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उनको कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।