फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र मिलने का मामला, सटोरियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सटोरिये रडार पर, दुकानों पर निगाहें
विज्ञापन

मेरठ। देवपुरी स्थित रघुनाथ मंदिर में धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में क्षेत्र के सटोरिये पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने दबिश देकर एक सटोरिया पकड़ा है, जबकि बाकी घर से गायब हैं। पुलिस ने मंदिर के आसपास की दुकानों की भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

धमकी भरे पत्र में मंदिर के आसपास जुआ और सट्टा चलने का जिक्र है। इसके लिए थाना पुलिस को भी जिम्मेदार बताया है। सिलेंडर से थाने को उड़ाने तक की धमकी दी गई। वहीं पुलिस को शक है कि इसके पीछे सटोरियों का हाथ है। पुलिस ने चर्चित सटोरियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार रात को भी पुलिस ने कई सटोरियों की तलाश में उनके यहां दबिश दी। दिल्ली रोड ईदगाह के पास से विनोद नाम के सटोरिये को पकड़ लिया। एसओ रेलवे रोड हरीशचंद्र ने बताया कि अधिकतर सटोरिये घर से फरार हैं। उधर शुक्रवार को सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों ने दुकानों के आसपास जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें