फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहान गार्डन में फायरिंग कर पशु छोड़कर भागे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रिहान गार्डन में बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे पांच लोग मवेशियों को ले जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने कटान के लिए मवेशियों को ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मवेशी ले जा रहे लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। लोगों ने उनका पीछा किया तो वे चार भैंसों को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने भैंसों को कब्जे में ले लिया है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पशु कटान धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें