मेरठ में पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हाईवे पर लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। 20 मिनट के अंतराल पर तीन लोगों से मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पहली घटना हाईवे स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास हुई। सैनिक विहार कॉलोनी निवासी पीड़ित अमित त्यागी स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे स्कूल के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने डाबका गांव के सामने ललित कुमार से मोबाइल लूट लिया। युवक ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बदमाश हाईवे से कंकरखेड़ा मार्शल पिच के पास पहुंचे वहां पर पीड़ित कपिल के पिस्टल तान दिया और उसकी बाइक को रोक लिया बाइक के रुकते ही मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह पर बदमाशों ने 20 मिनट में घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए हाईवे पर टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
भीड़ एक एक मोबाइल लुटेरा दबोचा, साथी फरार
कोतवाली के खैरनगर फव्वारा चौक पर इफ्तेखार अहमद से स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। भीड़ ने बदमाशों का पीछा कर सत्यम पैलेस के पास एक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी सलमान की तलाश जारी है। देहलीगेट क्षेत्र के खैरनगर निवासी इफ्तेखार अहमद गुरुवार को घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।