वहीं, तीसरे दिन यूपी की टीम इससे आगे खेलने उतरी। यूपी की ओर से विप्राज निगम ने 84 रनों की पारी खेली। कप्तान कृतज्ञ ने भी अर्धशतक 57 रन की पारी खेली। यूपी ने 90 से अधिक ओवर खेलकर 372 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की ओर से एन नितिन और जी अनिकेत ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए। इसके बाद हैदराबाद बल्लेबाजी करने उतरी। हैदराबाद के ओपनर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। नीतीश रेड्डी मात्र 16 रन बनाकर वैभव की बोल पर बोल्ड हो गए। अमन राव भी मात्र 14 रन बनाकर वैभव की बोल पर कैच आउट हुए।
इसके बाद आए एम प्रत्यूष भी मात्र 12 रन ही बना सके और विप्राज निगम की गेंद पर बोल्ड हो गए। हैदराबाद के कप्तान हिमातेजा ने पारी को संभाला। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली। वह रितुराज शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए। हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज पारस राज ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 114 बोल खेलकर 65 रन बनाए। उन्हें भी प्रशांत वीर ने बोल्ड किया। इसके बाद आए हरीश तीन, जी अग्निहोत्री भी तीन रन पर आउट हुए। नीतीश, अरुण व भुवंगागिरी खाता भी नहीं खोल सके। हैदराबाद की पूरी टीम 57.1 ओवर खेलकर 162 रन पर ऑल आउट हो गई। यूपी अभी भी पहली पारी में 210 रन से आगे था।