मेरठ में नगर निगम ने बकाया टैक्स के चलते मंगलवार को पहली पारी की परीक्षा खत्म होने के बाद कनोहर लाल डिग्री कॉलेज को सील कर दिया है। इसकी सूचना मिलते ही कुलसचिव मौके पर पहुंच गए हैं। वह प्रशासन से हस्तक्षेप करके सील खुलवाने का प्रयास कर रहे है, ताकि बुधवार की परीक्षा हो सके।
सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। मंगलवार की पहली पारी की परीक्षा होने के बाद बकाया टैक्स की वसूली के लिए पहुंची। बकाया नहीं मिलने पर निगम टीम ने कनोहर लाल डिग्री कॉलेज को सील कर दिया।