फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल के स्थान पर सीसीएस विवि में होगी गिनती, आज विशेष मतदाता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कताई मिल के स्थान पर सीसीएसयू में होगी गिनती, आज बनवा लें वोट
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर स्थित कताई मिल में होने वाली वोटों की गिनती अब चौधरी चरण सिंह विवि में कराने पर विचार चल रहा है। शुक्रवार को एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह और एसडीएम सदर संदीप भागिया ने चौधरी चरण सिंह विवि, सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। विवि में कई नए हॉल का निर्माण किया गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने संभावनाओं को तलाशने का कार्य शुरू किया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार (आज) को अंतिम विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा। शहर के 2947 बूथों पर नए मतदाताओं के लिए वोट बनवाने का अंतिम मौका है। बूथ व मतदान केंद्र वाले सभी स्कूल व कॉलेज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, वह वोट जरूर बनवा लें। बूथ पर ही सभी फॉर्म बूथ लेविल अधिकारी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं व युवतियों से भी निवेदन किया कि वह भी इस अवसर का लाभ उठाएं व लोकतंत्र की इस परंपरा में अपना योगदान दें। अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर निर्धारित प्रारूप भर कर बूथ लेवल अधिकारियों को दें। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें