फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाके साकेत में दिन दहाड़े चोरी का प्रयास, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत में दिनदहाड़े चोरी के प्रयास पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। साकेत में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास करने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। थाने पहुंचे लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए तो पुलिस हरकत में आ गई। देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि वह बेहद नशे में बताया गया।
साकेत निवासी मोहित गर्ग का परिवार शुक्रवार को बाहर गया था। घर के गेट पर ताला लगा था। इसी दौरान मौका पाकर एक बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुस गया। अंदर जाकर बदमाश ने एक दरवाजा खोल लिया लेकिन वह मुख्य दरवाजे का ताला नहीं तोड़ सका। बताया जाता है कि जब वह ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था तो अंदर से कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इसके चलते वह वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटे मोहित के परिजन हैरान रह गए। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पूरा मामला साफ हो गया। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बताया कि कई दिन से क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग घूमते भी दिखाई दिए हैं। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी अपने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। बाद में पुलिस ने भी जांच की। इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। देर रात पुलिस ने नंगलाबट्टू से युवक को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में था। वह अपना नाम भी नहीं बता पाया। होश में आने पर बात की जाएगी। अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें