सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल ‘जनता कर्फ्यू’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा के बाद यह सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा। 22 मार्च (रविवार) को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घर में रहने का सभी ने समर्थन किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक अपडेट करने शुरू कर दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस घोषणा को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला दिया। इसके अलावा ट्विटर पर भी नंबर- वन पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया गया।
यूजर्स ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस घोषणा को सफल बनाने के लिए लोगों से कहा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री की इस मुहिम में शामिल होने के लिए लिखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के रविवार शाम पांच बजे ताली बजाने, प्लेट बजाने के संदेश को भी सराहा गया। लोगों ने इसमें शंख बजाने के लिए कहा। लोगों ने लिखा कि कोरोना से बचाव के लिए शंख की ध्वनि भी लाभदायक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें
फेसबुक पर लिया संकल्प
यूजर्स ने अपने स्टेटस लिखते हुए परिवार के साथ जनता कर्फ्यू में शामिल होने के अलावा संयम से रहने का संकल्प लिया। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा बताने के लिए लिखा। जिससे अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़कर देशसेवा की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकें।
फनी मैसेज भी हो रहे वायरल
कोरोना वायरस को लेकर कई फनी मैसेज भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। यूजर्स स्टीकर भेजकर कोरोना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। स्टीकर मैसेज में हर मैसेज के बाद हाथ धोते रहें, ग्रुप में नल लगवा दिया है। पत्नी द्वारा बढ़ा ही उच्च विचार दिया गया है, बार- बार हाथ धोने से अच्छा है दो दो बर्तन धो दिया करो। मेरे घर में बर्तन भी सेनेटाइजर से धुलते हैं। कल रात सपने में आया कोरोना, उसे देख जो मैं डरा, बोला अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना मुझसे डरो ना। अगर फुल बॉडी चेकअप कराना है तो एयरपोर्ट पर छींक दो, फ्री में चेकअप हो जाएगा। कुछ लोगों ने तो कोरोना के लिए पूरी गीत माला बना दी। गुनगुना रहे हैं भौंरें बगीचे में नहीं जाना है। पास आओ ना, क्यों आना है। आइये आपका इंतजार है, क्यों भैया अपने घर में रहो। लग जा गले कि फिर ये हंसी रात, बिल्कुल मना है ये। ऐसे गीत भेजे जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/