कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को ऐसे बचाएं
मेडिकल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल ने बताया कि किसी भी वायरस से बचने के लिए हमारी इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी तो बीमारियां कम होंगी। मल्टीविटामिन भी आपकी इम्युनिटी को मजबूत करती हैं जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ सके। ऐसे में बच्चों को कोरोना में सुरक्षित रखने के लिए हेल्दी खाना खिलाएं। फल और सब्जियां, फ्रूट जूस भरपूर मात्रा में खिलाएं। बच्चों को धूप में बैठने के लिए कहें। कोरोना की बाल रोग समिति के सदस्य डॉ. नवरतन ने बताया कि यदि बच्चों में खाने-पीने की आदत अच्छी है तो बीमारियां और कोरोना वायरस भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। वहीं जो बच्चे कमजोर और कुपोषित हैं उन्हें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए है अनुमान
- यूके और महाराष्ट्र में तीसरी लहर आ चुकी है। महाराष्ट्र में कई पॉकेट्स में आई है।
- युवाओं और बुजुर्गों का वैक्सीनेशन हो चुका है, बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।
- लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं, कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
- युवा-बुजुर्ग कोरोना से ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें इम्यूनिटी बन गई गई, बच्चे कम संक्रमित हुए।