फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर बोले मजदूर, सामने है रोजी-रोटी का संकट, याद आए नोटबंदी के दिन

Wed, 25 Mar 2020 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना के कारण रोजाना कमाने वाले मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, एक तरफ सरकार मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये भेजने का दावा कर रही है, लेकिन कितने मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा, यह देखने होगा।
विज्ञापन
मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण रोजाना कमाने वाले मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, एक तरफ सरकार मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये भेजने का दावा कर रही है, लेकिन कितने मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा, यह देखने होगा। अभी के हालात में मजदूरों के सामने एक वक्त की रोटी के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता ने शास्त्री नगर स्थित मजदूर चौक पर पहुंचकर ऐसे ही कुछ मजदूरों से बातचीत की। बातचीत से पहले ही उनका दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। 

उनका कहना था कि नोटबंदी से भी खतरनाक कोरोना का यह समय अब काटना होगा। चार वर्ष पहले भी नोटबंदी से हजारों मजदूरों के सामने काम का संकट खड़ा हो गया था।  
विज्ञापन

 
याद दिला दिए नोटबंदी के दिन  
पेड़ से कमर लगाए खड़े मजदूरों को चार वर्ष पहले के नोटबंदी के दिन याद आने लगे हैं। मजदूरों का कहना है कि उस समय भी ऐसे ही हालात हो गए थे। एक महीने तक कोई कार्य नहीं मिला था। इस बार तो दुकानें भी कम समय के लिए खुल रही हैं। इससे बुरे दिन ओर क्या आएंगे।

यह भी पढ़ें: दुबई से आकर घर में रह रहा था ये शख्स, कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि से मचा हड़कंप, शहर हुआ लॉकडाउन

विज्ञापन

यह कहना है मजदूरों का  

उधार भी हो गया बंद  
पिछले दो दिनों से उधार का राशन ले रहे थे। लेकिन वह भी बंद है। हमारा कैसे गुजारा होगा पता नहीं। - महेश, मजदूर  

मैं रजिस्टर्ड मजदूर हूं  
मैं श्रम विभाग का रजिस्टर्ड मजदूर हूं, लेकिन अभी तक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। - राणा सिंह, मजदूर   

पता नहीं क्या होगा  
इस बीमारी ने तो सब कुछ खत्म कर दिया। भगवान ही मालिक है क्या होगा। अब तो काम बिल्कुल खत्म हो गया। - अजय   

हमें भगाया भी जा रहा है। मजदूर चौक पर खड़े भी नहीं होने दिया जा रहा। कम से कम कोई कार्य चल रहा हो तो हमें काम मिल जाए। - रोहताश, मजदूर   

जल्द ठीक हो जाए सब  
हमारी तरफ सरकार को ध्यान देना होगा। जल्द सब ठीक हो जाए। जिससे हमारा परिवार चलता रहे। - प्रमोद, मजदूर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें