फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम का मिजाज बिगड़ा, रहें सावधान, अगले तीन दिन तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Wed, 25 Mar 2020 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बारिश स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया। मंगलवार दिन में तेज धूप खिली। लेकिन शाम होते- होते तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बारिश स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन


मार्च माह के शुरुआती दौर और मध्य में जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों ने फिर से 20 मार्च के आसपास बूंदाबांदी होने का संकेत दिया था। हालांकि इस दौरान तेज धूप खिलने के साथ तापमान चढ़ने लगा था। लेकिन मंगलवार को अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी हवाओं के चलने की संभावनाएं बनी है। इसी के चलते मौसम में परिवर्तन आया है। अभी भी 25 मार्च से 27 मार्च के बीच बारिश के आसार बने हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खूबसूरत नजारा... हर तरफ बर्फ ही बर्फ, पर मुश्किल में किसान, जिले में हुआ भारी नुकसान

विज्ञापन

इस मौसम में रखे ध्यान
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि गर्मी की तरफ जाते मौसम में अचानक बदलाव और बारिश स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह मौसम नुकसानदेह साबित हो सकता है। बारिश में भीगने से बचें। गुनगुना पानी पीते रहें। ठंडी चीजों, कोल्ड ड्रिंक आदि से बचें। खानपान और लाइफ स्टाइल का ध्यान रखें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर सावधानी बरतें। इस मौसम में ठीक उसी तरह से एहतियात बरतें, जैसे सर्दी के मौसम में एहतियात बरतते हैं।  

हवा में उड़ी शहर की बत्ती
तेज हवा और बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई क्षेत्रों में रात तक बिजली न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि लाइन स्टाफ ने कई जगह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य की। लॉकडाउन में भी बिजली विभाग बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत से लगा है। लेकिन मंगलवार शाम को तेज हवा से शहर के करीब एक दर्जन बिजली घर क्षेत्रों में फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित हुई। लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, एमईएस, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड,मोहनपूरी, पल्लवपुरम, टाउन हॉल, शारदा रोड आदि क्षेत्रों में फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते कुछ बिजलीघर क्षेत्रों में फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें