पुलिस अधिकारियों ने किए बेहतर प्रयास
कोरोना संक्रमित इलाकों में पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए एडीजी मेरठ जोन आईजी और एसएसपी ने बेहतर प्रयास भी किए। कम फोर्स होने के बावजूद भी पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था बनाने में सफल रहे। 12-12 घंटे की ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने की।
हालांकि यह प्रयास कोरोना की पहली लहर में भी पुलिस अधिकारियों ने किए थे। अबकी बार भी कोरोना के चलते आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज दिलाने का काम भी पुलिस द्वारा किया गया। इतना ही नहीं लोगों को मुफ्त में खाना खिलाने की काम किया है।
पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए जोन के सभी जिलों में अस्थायी हॉस्पिटल भी बनाएं है। पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मेरठ जोन के सभी जिलों में कप्तान काम कर रहे हैं। -राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन