ये लक्षण न करें नजर अंदाज
- मरीज की नाक से काला कफ जैसा तरल पदार्थ निकलना
- आंख, नाक के पास लालिमा के साथ दर्द होना
- मरीज को सांस लेने में तकलीफ होना
- खून की उल्टी होने के साथ सिर दर्द और बुखार होना
- मरीज को चेहरे में दर्द और सूजन का एहसास होना
- दांतों और जबड़ों में ताकत कम महसूस होना
- कई मरीजों को धुंधला दिखाई देना
- सीने में दर्द होना
- स्थिति बेहद खराब होने की स्थिति में बेहोश हो जाना
फलावदा में भी एक मौत
देहात क्षेत्र में भी ब्लैक फंगस पैर पसार रहा है। अमरोली उर्फ बड़ागांव निवासी तकरीम उर्फ भूरा (52) की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।