एसडीएम ने डीएम रमाकांत पांडेय को तत्काल यूरिया खाद घोटाले और किसानों के हंगामे की जानकारी दी। वहीं एआर ने बताया कि 350 कट्टे न तो ई-पॉश मशीन में कम किए गए थे तथा न ही समिति के अभिलेखों में दर्ज किया गया था, मामला गंभीर है।
जिले के सभी तहसील एडीसीओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को क्षेत्र की समितियों के खाद गोदाम की जांच करने को कहा गया है। उधर, नगीना देहात के थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर दी गई है, विभागीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
गोदाम इंचार्ज और चौकीदार निलंबित
समिति के एमडी नंदकिशोर ने एआर अमित त्यागी और एडीओ सहकारिता जयवीर सिंह राठी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार और चौकीदार विरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
15 मई को आई थी यूरिया खाद
नजीबाबाद। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति के एमडी नंदकिशोर ने बताया कि 15 मई को 550 यूरिया खाद के कट्टे आए थे। मंगलवार को किसानों को खाद वितरित की जानी थी। किसानों की उपस्थिति में गोदाम जब खोला गया तब उसमें कम यूरिया खाद के कट्टे दिखाई दिए जिस पर किसानों ने हंगामा किया।