फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: मेरठ में दो पाली में STF की निगरानी में 36 केंद्रों पर होगी परीक्षा, AI से होगी फाेटो की जांच

Tue, 20 Aug 2024 06:03 PM IST
डिंपल सिरोही संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एडीजी मेरठ जोन ने दिए सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक केंद्रों पर पुलिसकर्मी चेकिंग करेंगे। इसके अलावा एसटीएफ भी निगरानी  करेगी। मेरठ में दो पाली में 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 18 व 19 फरवरी को दो-दो पालियों में हुई थी, जिसका पेपर लीक हो गया था। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। 60244 पदों पर अब यह परीक्षा 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि इस बार परीक्षा के केंद्र दूसरे जिलों में बनाए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थी की परीक्षा दूसरे मंडल में और महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरे जिलों के केंद्रों पर होगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ट्रेजरी से प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाएंगे।

केंद्रों पर वहां के स्टाफ की बजाय पुलिसकर्मी चेकिंग करेंगे। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक्स लेने के बाद आधार कार्ड लिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक के जरिए अभ्यर्थियों के पुराने फोटो का मिलान होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा: मुजफ्फरनगर में बने 16 केंद्र, प्रवेश पत्र दिखाकर कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
विज्ञापन

जोन की बात करें तो मेरठ में 36, सहारनपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर के भीतर ही बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर के भीतर बनाए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो।

एडीजी ठीके ठाकुर ने बताया कि परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। हर केंद्र पर एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा रहा है। सभी कंट्रोल रूम को जिला स्तर पर बनाए गए जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों के कंट्रोल रूम को हेडक्वार्टर में बनाए गए कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। हर केंद्र पर आधा स्टाफ वहां और आधा दूसरे स्कूल-कॉलेज का होगा। स्टाफ को कहां पर परीक्षा देनी है, यह एक दिन पहले ही बताया जाएगा।

एसटीएफ की निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा की निगरानी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। एसटीएफ और पुलिस परीक्षा केंद्रों की लैब की भी जांच करेगी। परीक्षा केंद्रों के संचालकों की भी निगरानी होगी। पहले हुईं प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। जो जेल में हैं, उनकी वहां से निगरानी होगी। जो जेल से बाहर हैं, उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें