फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पैसे मांगने पर दो संप्रदायों के बीच संघर्ष, मारपीट में महिला समेत दो घायल, लोगों में मची भगदड़

Wed, 06 Dec 2023 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के अब्दुलापुर गांव में बुधवार को पैसे मांगने पर दो संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। वहीं, मारपीट में महिला समेत दो घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आशीष पुत्र श्यामलाल घर पर ही परचून की दुकान करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं, बुधवार को उसकी दुकान पर दूसरे संप्रदाय के दानिश और परवेज पुत्र आजाद आए और सामान खरीदने के बाद जाने लगे। वहीं, आशीष की मां सरोज ने सामान के पैसे मांगे तो दोनों भाइयों ने आशीष और उसकी मां के साथ गाली गलौज कर दी। इसी बीच परवेज के चाचा दिलशाद भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने आशीष और उसकी मां सरोज के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

अब्दुलापुर निवासी आशीष पुत्र श्यामलाल ने बताया कि उसकी दुकान से खरीदारी करने के बाद परवेज और दानिश ने पैसे नहीं दिए। वहीं, दुकान पर मौजूद उसकी मां ने पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करते हुए आशीष ने पिछले तीन सौ रुपये उधार के होने की बात कही। इस दौरान परवेज, दानिश और दिलशाद ने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं
विज्ञापन

वहीं, दो संप्रदायों के युवकों के बीच मारपीट की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। दो संप्रदायों के युवकों के बीच मारपीट की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में घायल आशीष और उसकी मां सरोज को मेडिकल के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दिलशाद को हिरासत में लेते हुए दानिश, परवेज, और समीप की तलाश शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

इस संबंध में ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें