फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ईको कार और बस में जोरदार भिड़ंत, सड़क पर मची चीख-पुकार, पांच महिलाएं समेत छह घायल

Fri, 26 Jan 2024 04:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Accident in Meerut : मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक ईको कार और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में पांच महिलाएं समेत छह घायल हो गए।
विज्ञापन
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ-गढ़ मार्ग पर एक ईको कार व बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे मे पांच महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना सिंभावली के गांव गंदू नंगला निवासी छह से अधिक लोग ईको कार में सवार होकर थाना किठौर के गांव शोल्दा में एक मौत में जा रहे थे। किठौर थाना क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित रजवाहे के निकट कार की सामने से आ रही एक बस से टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार सवार बबली, शकुंतला, रामगंगा, गुड्डी, सत्यवती व ड्राइवर सुमित घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Murder: पहले महिला का कत्ल, फिर हाईवे पर फेंकी लाश, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खुलासे के लिए दो टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: जीजा-साले बनाते थे अवैध हथियार, बड़ी संख्या में असलहा बरामद, जल्द खुलेंगे गहरे राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें