लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के साथ सीओ ने मारा छापा
मेरठ। सीओ कोतवाली ने सोमवार रात को लाइन हाजिर किए गए लिसाड़ी गेट थाने के पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा। इन पुलिसकर्मियों को देखकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कुछ दिन पूर्व एसएसपी ने 75 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। इनमें लिसाड़ी गेट थाने में तैनात रहे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के साथ छापा मारने आए पुलिसकर्मी भी थे।
सीओ ने इनके साथ लिसाड़ी रोड, श्यामनगर, फतेहउल्लापुर रोड सहित अन्य क्षेत्र में गस्त किया। इस दौरान सट्टा माफिया शराफत, शाहिद और छोटी के यहां छापा भी मारा। हालांकि तीनों हाथ नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि लाइन हाजिर होने के बाद भी इन पुलिसकर्मियों की लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सक्रियता बनी हुई है। सीओ का कहना है कि थाने में पुलिसकर्मी नहीं थे, इसलिए पुलिस लाइन से बुला लिए गए थे। संवाद