आम आदमी पार्टी के दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ओमदत्त त्यागी और शहर विधानसभा प्रत्याशी कपिल शर्मा का मंगलवार को दिल्ली से मेरठ लौटते समय स्वागत किया गया। आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने परतापुर में दोनों प्रत्याशियों का फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित काफिले के साथ ट्रांसपोर्ट नगर, घंटाघर, बच्चा पार्क होते हुए कमिश्नरी पार्क पहुंचे। यहां स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, डॉ. भीम राव आंबेडकर, शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां
वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के बाद यूपी में भी 300 यूनिट फ्री, किसानों के लिए निशुल्क बिजली, पुराने बकाया बिल माफ, 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को 5000 रुपये भत्ता प्रतिमाह, हर साल 10 लाख रोजगार, सरकार बनते ही पहले छह महीने में छह लाख रोजगार, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, वृद्धा पेंशन 2000 रुपये प्रतिमाह दिलाएगी।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
कार्यक्रम में माइनॉरिटी विंग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, प्रदेश सचिव यूथ विंग दीपक चौधरी, जिला सचिव गौहर रजा सिद्दकी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबली देवी, मुन्ना गिरी, करण अग्रवाल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मनोज भाटी, शहर विधानसभा अध्यक्ष विकास रस्तौगी, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष यासीन मलिक, सुमेर सिंह धार, एसके शर्मा, फारूक किदवई सहित अन्य पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में विशाल शर्मा, तरुण गोयल, प्रशांत शर्मा, संजय शर्मा, डीके शर्मा, प्रमोद सिंह, सुंदर तोमर, तेजस चौहान, दिनेश शर्मा मौजूद रहे।