आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ होंगे आयोजन
राम नवमी का आयोजन शांतिपूर्ण किया। हनुमान जयंती के कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण हुए। वहीं, अनावश्यक माइक भी हट सकते हैं। अलविदा जुमा की नमाज सड़कों पर नहीं होगी, इबादतगाहों में होगी। यह भी उत्तर प्रदेश ने कर दिखाया है। अब उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। सभी क्रांतिकारियों के सपने को पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ चले है। हम सब मिलकर पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे चलेंगे। भारत को दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था के साथ आस भरी निगाहों से देखा जा रहा है। सीएम योगी मेरठ से निकल गए हैं। वहीं विक्टोरिया पार्क के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर कार्यक्रम को देखा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और उत्तर प्रदेश की पहचान बदल दी है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री मेरठ क्रांति दिवस पर आया है। हमारी सरकार की सोच यही है। मेरठ क्रांति, प्रगतिशील नगर के रूप में पूरे देश मे विख्यात है। विकास के रास्ते खुल गए हैं। अब मेरठ अपराधियों के लिए नहीं प्रगति के लिए विख्यात है। अब से 10 वर्ष पहले कोई क्रांति दिवस को नहीं मनाता था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर सबसे पहले धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट के बाहर आईटीएमएस चौराहों को प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन का अवलोकन किया। इसके बाद कमिश्नरी आवास चौराहे पर क्रांति साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने रैपिड रेल निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और फिर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। यहां से सीएम औघड़नाथ मंदिर की ओर रवाना हुए।
गृह मंत्रालय के सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा जाए आईटीएमएस कंट्रोल रूम: सीएम
सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि गृह मंत्रालय के सर्विलांस सिस्टम से आईटीएमएस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए, ताकि सर्विलांस कैमरे लगने के बाद अपराधियों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सके। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा तैयार किए गए आईटीएमएस की सराहना की। उन्होंने आईटीएमएस के नोडल प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता अमित शर्मा को इसी प्रकार अन्य कार्य शहर में करने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री बेहद ही प्रसन्न चित्त मुद्रा में नजर आए।
66.71 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति दिवस पर आज कई घंटे मेरठ में रहे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। शहीद स्मारक और विक्टोरिया पार्क में शहीदों को नमन किया। सीएम योगी ने 66.71 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया था कि मेरठ में मुख्यमंत्री का करीब साढ़े चार घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वे 8.61 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास और 58.10 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मेरठ में हुई दस मई 1857 की क्रांति को 165 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं सीएम योगी ने मेरठ पहुंचने से पहले अपने टविटर हैंडल से मेरठ आने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने लिखा - क्रांति की पावन धरा जनपद मेरठ में आज 'अमर जवान ज्योति' पर माँ भारती के वीर सपूतों को नमन करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने हेतु आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यहां विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ संचालित व निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा भी करूंगा।
यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई