कानपुर में हुई घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हस्तिनापुर दौरा रद हो गया है। पिछले चार दिनों से पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही थी।
मुख्यमंत्री को हस्तिनापुर में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत करनी थी। अब उनकी जगह प्रदेश के ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा शिरकत करेंगे।
हालांकि, इनके साथ-साथ जिला प्रशासन को प्रदेश के पर्यावरण और वन मंत्री दारा सिंह चौहान और प्रमुख सचिव वन सुधीर गर्ग का भी कार्यक्रम प्राप्त हुआ।
वन महोत्सव सप्ताह की शुरूआत हस्तिनापुर के राजकीय पशुधन कृषि स्थान पर की जाएगी। आज सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा वहाँ पहुंचकर पौधरोपण करेंगे।