मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा गांव में शनिवार को एक हादसा हो गया। सिलिंडर से गैस रिफिलिंग करते समय एक परिवार के तीन लोग झुलस गए। परिवार का मुखिया इतवारी नाम का व्यक्ति सूर्या गैस एजेंसी पर घरेलू सिलिंडर सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन
बताया गया कि काफी समय से वह घर में ही अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग कर रहा था। वहीं शनिवार को गैस सिलिंडर में आग लगने पर घर के मुखिया सहित उसकी पत्नी और बच्चे झुलस गए।