फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिकैत के बोल... जिला जनता का है, लूटपाट नहीं होने देंगे, कहा- भ्रष्ट अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें

Wed, 29 Dec 2021 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह जिला जनता का है, यहां लूटपाट की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला जनता का है, यहां लूटपाट नहीं होने दी जाएगी। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। सब जानते हैं कि जिला पंचायत किसके इशारे पर चल रही है। हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन किया जाएगा। ट्रैक्टर और किसान तैयार है। भेदभाव नहीं चलेगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं। दबाव में किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के कनॉट पैलेस में भुगतान के होर्डिंग लगा दिए गए, जबकि बुढ़ाना में भुगतान नहीं किया गया। जनता सबसे हिसाब लेगी, अनदेखी पर जवाब मांगा जाएगा। चुनाव में सदस्यों के साथ क्या किया गया और किस तरह चुनाव हुआ यह भी जनता से छिपा नहीं है। जरूरत पड़ी तो कलेक्ट्रेट में भट्टी चढ़ा दी जाएगी, किसानों के ट्रैक्टर तैयार हैं। 

पीएम की बगल में सरधना ले जाएंगे धरना
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को अगर इंसाफ नहीं मिला तो मेरठ में ही दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। जिला पंचायत का यह धरना और बैठक वहीं पर ले जाएंगे और प्रधानमंत्री से शिकायत करेंगे। पीएम को अधिकारियों और यहां के नेताओं की स्थिति भी बताएंगे। अधिकारी समझ लें और बिना किसी भेदभाव के कार्य करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यालयों पर लटके रहे तालें
जिला पंचायतों के कार्यालयों पर दिनभर ताले लटके रहें। भाकियू के धरने को देखते हुए कर्मचारी कार्यालय ही नहीं पहुंचे। जिला पंचायत कार्यालय में धरने के दौरान गन्ना और बिजली का मुद्दा गूंजता रहा। किसानों ने कहा कि महंगी दरों पर बिजली मिल रही है। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

जिस पर जमीन नहीं, उसका क्या करेगा पटवारी
चौधरी राकेश टिकैत ने चुनाव के सवाल पर कहा कि जिस किसान के पास दो बीघा जमीन नहीं होती, उसका पटवारी क्या कर लेगा। इसी तरह हमें चुनाव नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं हुआ, वो किस तरह इन्हें वोट दे सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें